राजपूत कल्याण बोर्ड पंजाब के चेयरमैन बने पवन ठाकुर, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

ਪੰਜਾਬ Mon, 20 Jul 2026 08:21 AM


राजपूत कल्याण बोर्ड पंजाब के चेयरमैन बने पवन  ठाकुर, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सुखबीर सिंह-आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ एवं मेहनती कार्यकर्ता पवन ठाकुर को उनकी निष्ठा, ईमानदारी और लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित सेवाओं को देखते हुए राजपूत कल्याण बोर्ड, पंजाब का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के लिए पवन  ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।

नियुक्ति के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर किरतपाल सिंह, हिमांशु, अनिल खुराना, सनी बेरी, सुनील शर्मा और राजविंदर सिंह सहित कई साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि पवन  ठाकुर के नेतृत्व में राजपूत कल्याण बोर्ड समाज के हित में प्रभावी कार्य करेगा।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad