ਪੰਜਾਬ Mon, 06 Jul 2026 10:01 AM
गुरदासपुर : अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गांव पनियाड़ के पास एक जबरदस्त हादसा हुआ जब एक तेज रफ्तार टिप्पर ने पहले सड़क पर खड़े एक पंक्चर ट्रक को टक्कर मारकर पलटा दिया और फिर आगे खड़े एक और पत्थर से भरे टिप्पर में टकरा गया और उस पत्थर से भरे टिपर को भी पलट दिया। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पंक्चर ट्रक के ड्राइवर की टांग टूट गई और उसे घायल हालत में सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं पत्थर से भरे ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ।
पत्थर से भरे ट्रक के ड्राइवर कुलदीप ने बताया कि वह कठुआ से पत्थर लेकर आ रहा था और पनियाड़ के पास एक ढाबे पर रुका था कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने पहले उसके पीछे खड़े पंचर ट्रक को टक्कर मारकर उसे पलटा दिया और फिर उसके टिप्पर को जोरदार टक्कर मारी जिस कारण उसका पत्थर से लदा टिपर भी पलट गया। उसने बताया कि उसे आठ से नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं मौके पर पहुंचे सड़क सुकक्षा फोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की टांग टूट गई है। उसका पंचर ट्रक सड़क पर खड़ा था और उसे अस्पताल ले जाया गया और हाइड्रा बुलाकर ट्रक को सड़क से हटवाया गया ताकि ट्रैफिक में कोई रुकावट न आए।