उत्तराखंड से रिहा होकर लौटे निहंग पर हमला: मोहाली के गुरुद्वारे की घटना, आरोपी को जमकर पीटा

ਪੰਜਾਬ Mon, 29 Jun 2026 09:42 AM


उत्तराखंड से रिहा होकर लौटे निहंग पर हमला: मोहाली के गुरुद्वारे की घटना, आरोपी को जमकर पीटा

भोगपुर हैडलाइन-रविवार को मोहाली के सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदान में उस समय कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब उत्तराखंड से रिहा होकर लौटे दो निहंग सिंहों के स्वागत समारोह के दौरान एक युवक ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें निहंग युवक को पकड़ने का प्रयास करते दिख रहे हैं। 

 गुरुद्वारे में चल रहा था स्वागत कार्यक्रम 

जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे में दोनों निहंगों के स्वागत के लिए कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में संगत व निहंग मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ में से एक युवक अचानक आगे आया और दोनों निहंगों पर हमला करने का प्रयास किया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। इस दौरान निहंगों ने लड़के को पकड़कर जमकर पीट दिया। 

गुरुद्वारे में पहुंची पुलिस 

मौके पर मौजूद अन्य निहंगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल हमले के प्रयास के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। 

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad