पंजाब में आज से एसआईआर: आवेदन नहीं भरा तो कट सकता है वोट, घर-घर जाएंगे बीएलओ

ਪੰਜਾਬ Thu, 25 Jun 2026 08:53 AM


पंजाब में आज से एसआईआर: आवेदन नहीं भरा तो कट सकता है वोट, घर-घर जाएंगे बीएलओ

भोगपुर हैडलाइन- पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया आज शुरू हो रही है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म देंगे और भरे हुए फॉर्म वापस लेंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म भरना जरूरी होगा क्योंकि इसी के आधार पर यह पुष्टि की जाएगी कि संबंधित व्यक्ति पंजाब का वैध मतदाता है। फॉर्म जमा नहीं करने पर नाम अंतिम मतदाता सूची से बाहर हो सकता है।

बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म करेंगे वितरित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा ने बताया कि एसआईआर के पहले चरण में बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करेंगे और मतदाताओं को उसे भरने में सहायता भी देंगे। इसके बाद भरे हुए फॉर्म एकत्र करने के लिए दोबारा घरों का दौरा किया जाएगा। यह प्रक्रिया 25 जून से 24 जुलाई तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी घर से फॉर्म प्राप्त नहीं होता है तो संबंधित बीएलओ तीन बार तक वहां जा सकता है। प्रत्येक दौरे का रिकॉर्ड रखा जाएगा और घर पर सूचना संबंधी स्टिकर भी लगाया जाएगा ताकि मतदाता को प्रक्रिया की जानकारी मिल सके।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad