रिश्वत केस में गिरफ्तार लेडी SHO के तेवर ढीले पड़े

ਪੰਜਾਬ Thu, 01 Oct 2026 09:55 AM


रिश्वत केस में गिरफ्तार लेडी SHO के तेवर ढीले पड़े

मोगा में 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ी गई SHO सुनीता बावा के तेवर रिमांड के बाद नरम पड़ गए हैं। बुधवार को सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान इंस्पेक्टर सुनीता बावा मुंह ढककर पहुंचीं। रिमांड के बाद मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और सीधे सरकारी गाड़ी में जाकर बैठ गईं। जबकि गिरफ्तारी के दौरान लेडी एसएचओ ने मीडिया से कहा था- ‘ऑल इज वेल... न्यू चैप्टर ऑफ लाइफ इज स्टार्टेड।’

लेडी अफसर को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। विजिलेंस ब्यूरो अब मामले को लेकर पूछताछ करेगी। अब विजिलेंस उनके मोबाइल, संपर्कों, संभावित बिचौलियों और संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।


Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad