ਪੰਜਾਬ Thu, 01 Oct 2026 09:57 AM
पठानकोट में 1 लाख रुपए मांगने पर महिला की हत्या कर दी गई। दूध वाले ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने महिला को बहाने से बुलाया और हत्या के बाद शव हिमाचल प्रदेश के चक्की दरिया में फेंक दिया।
थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान किरण के रूप में हुई है। एक आरोपी हिमाचल का रहने वाला है।
संदीप सिंह निवासी बैकसाइड वुडलैंड होटल, ढांगू रोड (पठानकोट) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी माता किरण 8 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो थाना डिवीजन नंबर 2 में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।