ਪੰਜਾਬ Thu, 25 Jun 2026 08:49 AM
भोगपुर हैडलाइन-जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि आशा धीर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। कुछ माह पूर्व ही मेयर वनीत धीर के पिता का भी निधन हुआ था। परिवार अभी उस दुख से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब माता के निधन से परिवार पर एक और बड़ा दुख आ पड़ा है। आशा धीर के निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मेयर वनीत धीर और उनके परिजनों को इस कठिन समय में हिम्मत और धैर्य बनाए रखने की अपील की।