Batwara 1947 Teaser: विभाजन का खौफनाक मंजर, बिखरी लाशें और चीखते लोग, उम्मीद की आवाज बने सनी देओल

ਮਨੋਰੰਜਨ Fri, 19 Jun 2026 09:35 AM


https://youtu.be/GBTA9XfEPQ8?si=oRWBAWtJHjuZOFz_सनी देओल और आमिर खान की फिल्म'बंटवारा 1947'का टीजर रिलीज हो गया है। यह इस साल की सबसे बेसब्री से इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। अपने शानदार मोशन पोस्टर और किरदारों के दमदार पोस्टर्स के रिलीज होने के बाद से ही, इस फिल्म ने हर तरफ लोगों का ध्यान खींचा है। यह एक ऐसी कहानी के लिए उत्सुकता बढ़ा रही है जो हिम्मत, बलिदान और कभी न टूटने वाले इंसानी जज्बे से जुड़ी है। अब, इसके दमदार टीज़र के रिलीज होने के साथ ही, फिल्म को लेकर बना हुआ एक्साइटमेंट एक नए मुकाम पर पहुंच गया है।

फिल्म 'बंटवारा 1947' का यह दिलचस्प और इंटेंस टीज़र दर्शकों को इतिहास के सबसे बड़े मोमेंट्स में से एक में ले जाता है, भारत की आजादी और वो दर्दनाक बंटवारा जिसने एक देश को बांट दिया और हमेशा के लिए करोड़ों जिंदगियों को बदल कर रख दिया। दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले इमोशनल बैकग्राउंड स्कोर से भरा यह टीजर इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे चैप्टर के दौरान उम्मीद और लचीलेपन के जज्बे को दिखाता है। हमारी इस कहानी के केंद्र में एक ऐसा हीरो है जो डर और नफरत से ऊपर उठकर असाधारण बहादुरी की मिसाल बनता है।

'बंटवारा 1947' के टीजर में क्या है?

'बंटवारा 1947' के टीजर की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है, जिसमें बताया जाता है कि हिंदुस्तान को बड़े संघर्ष और कुर्बानियां देने के बाद 200 साल की आजादी से गुलामी तो मिली, लेकिन मुल्क का बंटवारा हो गया। मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या हो रही थी। फिर टीजर में दिखाया जाता है कि विभाजन के वक्त किस कदर मार-काट मच गई थी। दंगे-फसाद हुए और लोग एक-दूसरे को गाजर-मूली की तरह काटते नजर आए।


Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad