तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को उड़ाया, टक्कर इतनी जबरदस्त कि पलट गई गाड़ी, टांग टूटी

ਰਾਸ਼ਟਰੀ Sat, 14 Feb 2026 02:03 PM


तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को उड़ाया, टक्कर इतनी जबरदस्त कि पलट गई गाड़ी, टांग टूटी

लुधियाना, 14 फरवरी  भोगपुर हैडलाइन : महानगर की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे समराला चौक के पास एक रूह कंपा देने वाला हादसा पेश आया, जहां एक बेकाबू थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और थार गाड़ी भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया और उसकी एक टांग पूरी तरह टूट गई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान समराला चौक निवासी यादविंदर के रूप में हुई है। यादविंदर सुबह तड़के अपनी बाइक पर सवार होकर सब्जी मंडी में खरीदारी करने जा रहा था। जैसे ही वह समराला चौक के नजदीक पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार थार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई थार के अंदर फंसे दो युवकों को बाहर निकाला। और अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में होश आने पर यादविंदर ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह तुरंत बेहोश हो गया था और अब उसकी टांग टूटने के साथ-साथ चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं।  फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि क्या थार चालक नशे में था या यह हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad