जयपुर के चाकसू इलाके में एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत

ਰਾਸ਼ਟਰੀ Sat, 14 Feb 2026 01:57 PM


जयपुर के चाकसू इलाके में एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत

14 फरवरी भोगपुर हैडलाइन : जयपुर की सीमा से लगे चाकसू इलाके में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर टिगरिया मोड़ के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार चला रहे ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश से जयपुर आ रहे थे। हादसे में महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सभी जबलपुर के निवासी थे और महाकाल दर्शन के बाद खाटू श्याम जा रहे थे

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad