मेरे गद्दार दोस्त; संसद के गेट पर राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच 'भिडंत', देखें वीडियो

ਰਾਸ਼ਟਰੀ Wed, 04 Feb 2026 12:58 PM


मेरे गद्दार दोस्त; संसद के गेट पर राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच 'भिडंत', देखें वीडियो

https://x.com/ANI/status/2018932001563455695?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2018932001563455695%7Ctwgr%5E95bb49b11dbb91e6339d965b401e5a494c29346e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Frahul-gandhi-calls-minister-ravneet-bittu-traitor-nation-enemy-parliament%2Farticleshow%2F127901913.cms


नई दिल्ली, भोगपुर हैडलाइन संसद का बजट सत्र और बजट पेश होने के बाद से ही हंगामा जारी है। ऐसे में बुधवार को छठवें दिन संसद के गेट के बाहर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की अजीब घटना सामने आई। राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, जब राहुल गांधी प्रदर्शन कर रहे पार्टी के सांसदों के साथ खड़े थे तो इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को आते देख 'गद्दार दोस्त' कहा, जिसके बाद बिट्टू ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को 'देश का दुश्मन' बताया।

जानिए हुआ क्या था?
हुआ यूं कि जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू संसद के मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुजरे, तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनको दूर से  देखकर कहा, 'देखो, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो।'
इसके बाद बिट्टू के पास आने पर राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने के अपना हाथ बढ़ाया और कहा, 'नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) जाओगे।' जिसके बाद बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से मना कर दिया और पलटवलार करते हुए उनको 'देश का दुश्मन' कह डाला। बिट्टू ने कहा कि उनका 'देश के दुश्मनों' से कोई वास्ता नहीं है। जुबानी जंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad