ਰਾਸ਼ਟਰੀ Sat, 10 Jan 2026 09:14 AM
जयपुर,
10 जनवरी (भोगपुर हैडलाइन)- जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार का
कहर देखने को मिला। खराबास सर्किल के पास एक तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित होकर
पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे मौजूद लोगों व खाने की ठेलों को रौंदते
हुए आगे बढ़ गई। इस दर्दनाक हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑडी कार अत्यधिक तेज गति में
थी। डिवाइडर से टकराने के बाद कार बेकाबू हो गई और करीब 30 मीटर तक सड़क किनारे खड़े
दर्जनभर से अधिक ठेलों को टक्कर मारती चली गई। ठेलों के पास बैठे लोग अचानक हुए इस
हादसे की चपेट में आ गए।