वैष्णो देवी मेडिकल सीटों पर बवाल: मुख्यमंत्री और श्राइन बोर्ड के खिलाफ गुस्सा; सड़क पर उतरे लोग, चक्का जाम

ਰਾਸ਼ਟਰੀ Sat, 06 Dec 2025 01:22 PM


वैष्णो देवी मेडिकल सीटों पर बवाल: मुख्यमंत्री और श्राइन बोर्ड के खिलाफ गुस्सा; सड़क पर उतरे लोग, चक्का जाम

6 दिसंबर (भोगपुर हैडलाइन): श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई) में एमबीबीएस सीटों पर दाखिले को लेकर छिड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तवी पुल पर करीब 45 मिनट प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका। श्राइन बोर्ड के खिलाफ भी रोष जताया।

प्रदर्शन से तवी पुल के साथ शहरभर में जाम लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा कटड़ा स्थित मेडिकल कॉलेज में 50 में से 42 सीटें मुस्लिम छात्रों को आवंटित किया जाना है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad