15 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

ਰਾਸ਼ਟਰੀ Sat, 06 Dec 2025 01:22 PM


15 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

शिमला, 6 दिसंबर (भोगपुर हैडलाइन): हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद शनिवार सुबह से पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना हुआ है। वहीं राज्य के मैदानी कम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में सुबह और देर रात के समय अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, राज्य में पारा लगातार गिर रहा है। राज्य में 15 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। तीन स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज किया गया। लाहौल के सप्तधारा के समीप पाइपलाइन फटने से पेड़ पर गिरा पानी जम गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 2.0, भुंतर 1.5, कल्पा -0.6, धर्मशाला 6.0, ऊना 5.9, नाहन 10.3, पालमपुर 5.0, सोलन 3.0, मनाली 1.1, कांगड़ा 4.4, मंडी 3.1, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 3.2, जुब्बड़हट्टी 7.8, कुफरी 5.2, कुकुमसेरी -5.6, नारकंडा 2.2, भरमाैर 4.4, रिकांगपिओ 2.1, बरठीं 3.9, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 4.8, देहरा गोपीपुर 6.0, ताबो -4.4, नेरी 8.9 बजाैरा में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले 3-4 दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad