ਰਾਸ਼ਟਰੀ Sat, 06 Dec 2025 01:21 PM
6 दिसंबर (भोगपुर हैडलाइन): रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन शुरुआत भी धमाकेदार की है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 27 करोड़ रुपए के साथ अपनी ओपनिंग की है। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। ‘धुरंधर’ से आगे सिर्फ ‘वॉर 2’ (52 करोड़) और ‘छावा’ (31 करोड़) ही हैं। यही नहीं 27 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। इसने इस मामले में ‘पद्मावत’, ‘सिंबा’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।