ਅੰਤਰ-ਰਾਸ਼ਟਰੀ Thu, 23 Oct 2025 04:45 PM
https://x.com/AnthonyCabassa_/status/1981160094890143894?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1981160094890143894%7Ctwgr%5Ef6b53a055f1e8d34fde40e0ab027406612fa40cf%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fworld%2Famerica%2Fillegal-indian-immigrant-truck-driver-jashanpreet-singh-in-us-high-on-drugs-allegedly-kills-3-in-crash%2Farticleshow%2F124759349.cmsअमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय पर तीन लोगों को सड़क हादसे में कुचलने का आरोप लगा है। 21 वर्षीय भारतीय शख्स पर दक्षिणी कैलिफोर्निया में बिना ट्रक रोके भीषण दुर्घटना करने का आरोप है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। जसनप्रीत सिंह नाम के इस व्यक्ति को सैन बर्नार्डिनो काउंटी के फ्रीवे में ट्रक को गाड़ियों पर चढ़ाने के बाद गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि हादसे के समय यह नशे की हालत में था। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासियों के मामले में सख्त है, ऐसे में इस घटना से अमेरिका में नया बवाल मच सकता है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहा था। उसने 2022 में दक्षिणी अमेरिकी सीमा पार की थी। मार्च 2022 में कैलिफोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों से उसका सामना हुआ। बाइडेन प्रशासन ने हिरासत के विकल्प नीति के तहत उसे देश के अंदरूनी हिस्सों में छोड़ दिया, जहां अवैध प्रवासियों को सुनवाई लंबित रहने तक रिहा किया जाता था।