ਰਾਸ਼ਟਰੀ Sun, 19 Oct 2025 05:04 PM
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया है। वह मां बन गई हैं। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और लंबे समय से राजधानी में ही पति राघव चड्ढा के आवास पर रह रही थीं। शादी के दो साल बाद कपल के घर-आंगन में किलकारियां गूंजी हैं, जिससे फैंस बेहद खुश हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सांसद ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को लोगों के साथ शेयर किया और अब बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
परिणीति चोपड़ा 36 साल की हैं। उन्होंने लंबे समय डेटिंग के बाद खुद से 21 दिन छोटे राघव चड्ढा से सितंबर, 2023 में शादी की थी और अब मां बन गई हैं। बीते दिनों ही उन्होंने इस बारे में जानकारी दी थी कि वह दो से तीन होने जा रही हैं। उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
राघव ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'वो आखिरकार आ गया! हमारा प्यारा सा बेबी बॉय। और हमें पहले की जिंदगी याद ही नहीं! बाहें भरी हैं, दिल और भी भरे हैं। पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है... आभार सहित, परिणीति और राघव।' कपल ने 25 अगस्त 2025 को ऑफिशियली बताया था कि वह पेरेंट्स बनने जा रहे हैं और दो महीने बाद ही उनका घर-आंगन खुशियों से भर गया।
बहुत सारे बच्चे चाहती हैं परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक बच्चा गोद लेंगी। क्योंकि वह बहुत सारे बच्चे चाहती हैं और वह सब पैदा नहीं कर सकतीं इसलिए वह गोद लेंगी