द्रास में मंगलवार सुबह मेनामर्ग के कुशल मोड़ पर जाइलो कार नदी में गिरने से छह लोग घायल हो गए। घायलों में कार चालक और पांच सैन्य कर्मी शामिल हैं। उप जिला अस्पताल द्रास में भर्ती सभी घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि वाहन द्रास से श्रीनगर की ओर जा रहा था।
तीखे, संकरे और फिसलन भरे कुशल मोड़ पर चालक का नियंत्रण खोने से वाहन नदी में गिर गया। सूचना पर पहुंची मेनामर्ग पुलिस और स्थानीय बचाव दल ने त्वरित बचाव अभियान चलाया। सभी छह घायलों को बाहर निकाला गया और उप जिला अस्पताल द्रास ले जाया गया। घायलों में चालक चालक बाकिर अली निवासी ट्रेसपोन (कारगिल) और सैन्य कर्मी गुरविंदर सिंह निवासी गुरदासपुर (पंजाब), हरप्रीत सिंह निवासी पंजाब, मोहम्मद साजिद निवासी बलियारे (उत्तर प्रदेश), अभिषेक कुमार निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) व विजय कुशवाह निवासी जहरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। सैन्यकर्मी छुट्टी पर घर जा रहे थे।
द्रास पुलिस में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं, अधिकारियों ने वाहन चालकों से द्रास-सोनमर्ग मार्ग पर खासकर खराब मौसम में अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।