नहीं रहा मासूम अभिजोत: किडनी की बीमारी..बाढ़ में फंसा, सीएम मान करवा रहे थे फ्री इलाज, सोनू सूद की भावुक पोस्ट

ਰਾਸ਼ਟਰੀ Fri, 26 Sep 2025 07:34 AM


नहीं रहा मासूम अभिजोत: किडनी की बीमारी..बाढ़ में फंसा, सीएम मान करवा रहे थे फ्री इलाज, सोनू सूद की भावुक पोस्ट

पंजाब के अमृतसर के बॉर्डर एरिया अजनाला के तलवंडी राय दादू गांव का रहने वाला आठ साल का मासूम अभिजोत अब इस दुनिया में नहीं रहा। किडनी की बीमारी से जूझ रहा यह बच्चा पिछले कई महीनों से अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा था, लेकिन बाढ़ के दौरान गांव में पानी घुस जाने के कारण उसका इलाज नहीं हो पाया। अभिजोत की मौत पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने दुख जताया है। क्योंकि कुछ दिन पहले वह अभिजोत से मिले थे। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा अलविदा छोटे फरिश्ते...।

बीते दिनों पंजाब में आई भीषण बाढ़ के दौरान पानी से घिरा अभिजोत का परिवार बेबस था और अपने लाल का इलाज नहीं करवा पा रहा था। जब यह खबर सरकार तक पहुंची तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद अभिजोत के इलाज की जिम्मेदारी ली। उन्होंने अभिजोत का मुफ्त इलाज की घोषणा की थी। वहीं, सोशल मीडिया पर जानकारी के बाद अदाकार सोनू सूद भी बच्चे को मिलने पहुंचे थे।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad