Delhi Election 2025: 'हिरनी के जैसे घूम रही हैं आतिशी', चुनाव में फिर बिगड़े रमेश बिधूड़ी के बोल

ਰਾਸ਼ਟਰੀ Wed, 15 Jan 2025 04:20 PM


Delhi Election 2025: 'हिरनी के जैसे घूम रही हैं आतिशी', चुनाव में फिर बिगड़े रमेश बिधूड़ी के बोल

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी जारी है। एक बार फिर कालकाजी से भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी की तरह घूम रही हैं। इस बयान के आने के बाद चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि कालकाजी विधानसभा से रमेश बिधूड़ी ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।  नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यहां कोई लड़ाई नहीं है। यहां बहुत बड़ी सत्ता विरोधी लहर है। लोगों ने आतिशी को विदाई दे दी है। उनके नामांकन के समय कालकाजी से 50 लोग भी नहीं थे। हम राजनीति में लोगों की सेवा करने आए हैं। अरविंद केजरीवाल की तरह झूठ बोलकर सीएम बनने नहीं आए। 

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad