लेह और गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड... दिन का तापमान भी 5 डिग्री से नीचे, कश्मीर में बढ़ी शीतलहर

ਰਾਸ਼ਟਰੀ Fri, 06 Dec 2024 10:17 AM


लेह और गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड... दिन का तापमान भी 5 डिग्री से नीचे, कश्मीर में बढ़ी शीतलहर

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग के साथ पहाड़ों में बसे लेह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां दिन का पारा भी 5 डिग्री से नीचे और रात को शून्य डिग्री के तापमान से नीचे शरीर जमा देने वाली सर्दी है। कश्मीर में भी शीतलहर बढ़ी है। यहां अधिकांश जिलों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे है। अधिकांश मैदानी इलाकों में सुबह कोहरे की परत पड़ रही है। जम्मू में भी रात में सर्दी बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 8 और 9 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad