जन्माष्टमी के लिए फूलों और रोशनी से सजे मंदिर, 108 कलशों से लड्डू गोपाल का किया जाएगा महाभिषेक

ਰਾਸ਼ਟਰੀ Mon, 26 Aug 2024 08:55 AM


 जन्माष्टमी के लिए फूलों और रोशनी से सजे मंदिर, 108 कलशों से लड्डू गोपाल का किया जाएगा महाभिषेक

ब्यूरो, नई दिल्ली, राजधानी के प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी के लिए खास तैयारी की गई है। विभिन्न मंदिरों में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था भी की गई है। राजधानी के लक्ष्मी नारायण मंदिर, ईस्ट आफ कैलाश, पंजाबी बाग, रोहिणी, द्वारका स्थित इस्कान मंदिर, बद्री भगत झण्डेवाला मंदिर, छतरपुर मंदिर, प्रीत विहार का गुफा वाला मंदिर, आसफ अली रोड स्थित श्रीराम हनुमान वाटिका आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं के आगमन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad