ਰਾਸ਼ਟਰੀ Thu, 03 Sep 2026 09:47 AM
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। त्रिशूली नदी के उफान ने रास्ते में आने वाली गाड़ियों, सामान और कई ढांचों को बहा दिया। इसी तबाही के बीच एक हरे रंग का घर ऐसा था, जो चारों तरफ मलबे और पानी के तेज बहाव के बावजूद मजबूती से खड़ा रहा। घर में मौजूद परिवार के सभी लोग भी सुरक्षित बच गए। इस घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बहाव के साथ मलबा और दूसरी चीजें बह रही हैं, लेकिन बाढ़ के बीच हरा घर अकेला मजबूती से खड़ा दिखाई देता है। आसपास का मंजर इतना भयावह था कि इसे देखने वाले लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।https://www.punjabkesari.in/national/news/nepal-flood--i-was-chanting-om-namah-shivaya-that-saved-us-green-house-owner-2375378