सीआईए स्टाफ का मुलाजिम बन बच्ची का किया अपहरण, फिर दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार; दो आरोपी गिरफ्तार

ਪੰਜਾਬ Thu, 18 Jun 2026 10:25 AM


सीआईए स्टाफ का मुलाजिम बन बच्ची का किया अपहरण, फिर दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार; दो आरोपी गिरफ्तार

भोगपुर हैडलाइन: 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्ची का अपहरण कर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक बच्ची लुधियाना से अमृतसर घूमने आई थी।  

लुधियाना के भाई रणधीर सिंह नगर से आए एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह लुधियाना में कारोबार करते हैं। अपनी महिला कर्मचारी के परिवार के साथ वह अमृतसर घूमने आए थे।  महिला कर्मी की एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा भी उनके साथ थे। वे श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने के बाद अगले दिन बीड़ बाबा बुड्ढा साहब चले गए । वहां से वापस लौटकर चाटीविंड चौक में स्थित गुरुद्वारा शहीदा साहब चले गए।

उन्होंने अमृतसर में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से एक्टिवा मांगी थी। इस एक्टिवा पर अमृतसर में घूमने लगे। रात को 2:30 बजे श्री हरमंदिर साहिब और गुरुद्वारा शहीदा साहिब में माथा टेकने के लिए चले गए। करीब एक बजे वह गुरुद्वारा शहीदा साहिब से बाहर निकले तो 13 साल की लड़की एक्टिवा चलाने की जिद करने लगी।

लड़की की मां ने कहा कि लड़की को एक्टिवा चलाने दो। उन्होंने लड़की को एक्टिवा दी और खुद पीछे बैठ गए। जब वह तरनतारन रोड पर पहुंचे तो दो युवक एक्टिवा पर आए और उन्हें रोका। दोनों युवकों ने कहा हम सीआईए स्टाफ से हैं।  आप लोग इतनी रात सड़क पर हुल्लड़बाजी कर रहे हो। दोनों ने सभी लोगों को थाने ले जाने की बात कही।

इस दौरान एक युवक ने 13 साल की बच्ची को अपने साथ बिठा लिया। वहीं, दूसरे ने घूमने आए लोगों की एक्टिवा ली और उसमें अन्य लोगों को बिठा लिया और थाने ले जाने की बात कही।  इस दौरान दूसरे युवक ने परिवार के सदस्यों को स्कूटी से धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और स्कूटी को लॉक कर चाबी अपने साथ ले गया। 

परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच कर आरोपी को हरीश कुमार उर्फ मिट्ठू निवासी मोहल्ला गीता भवन को हनुमान चौक गुरदासपुर और सुखविंदर सिंह उर्फ अशोक निवासी श्याम नगर अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बच्ची भी उनके पास से मिली है। थाना मोहकमपुरा में दोनों आरोपियों के खिलाफ नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने को लेकर केस दर्ज किया है।  रहा है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad