ਪੰਜਾਬ Fri, 01 May 2026 02:23 PM
भोगपुर हैडलाइन, कपूरथला: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला कपूरथला में गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब गोपी अपनी कार में बैठा था और हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह सीट पर ही दम तोड़ गया। गौरतलब है कि, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां हत्याकांड का अंतिम गवाह भी था।
गोपी को सुक्खा काहलवां मर्डर केस का अहम गवाह माना जा रहा था, जिसने अब तक अपने बयान से पीछे हटने से इनकार किया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं जानकारी मिली है कि, इस हत्याकांड की जिम्मेदारी डोनी बल न ली है।