Bhooth Bangla Movie Review:हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' आज 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म कैसी है? यहां पढ़िए रिव्यू
'भूत बंगला' मूवी रिव्यू- फोटो : अमर उजाला
Movie Review
भूत बंगला
कलाकार
अक्षय कुमार , तब्बू , वामिका गब्बी , राजपाल यादव , परेश रावल , मनोज जोशी , असरानी और मिथिला पालकर
लेखक
आकाश कौशिक , अभिलाष नायर और प्रियदर्शन
निर्देशक
प्रियदर्शन
निर्माता
एकता कपूर, शोभा कपूर, अक्षय कुमार
रिलीज डेट:
17 अप्रैल 2026
रेटिंग
2.5/5
https://youtu.be/XW1RkKiRnsg?si=Gsr9gmLjM3aDL88mप्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी के साथ दिक्कत यही है कि आप चाहकर भी उम्मीद कम नहीं रख सकते। हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, भागम भाग, गरम मसाला, दे दना दन… ये सिर्फ फिल्में नहीं हैं, ये एक तरह का बेंचमार्क हैं। और ‘भूत बंगला’ देखते वक्त बार-बार यही लगता है कि फिल्म उस बेंचमार्क तक पहुंचने की कोशिश भी नहीं कर रही… बस उसके आसपास घूम रही है।