'मैं हटाया गया उपनेता हूं...', राज्यसभा में दिखा राघव चड्ढा का बेबाक अंदाज, आप नेताओं पर किया तंज

ਪੰਜਾਬ Fri, 17 Apr 2026 04:31 PM


'मैं हटाया गया उपनेता हूं...', राज्यसभा में दिखा राघव चड्ढा का बेबाक अंदाज, आप नेताओं पर किया तंज

चंडीगढ़- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी ही पार्टी के भीतर हाशिए पर नजर रहे हैं। शुक्रवार को राज्यसभा में संबोधन के दौरान उनका दर्द और कटाक्ष साफ तौर पर दिखाई दिया। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में 'उपनेता' के पद से हटा दिया था और इसके ठीक दो दिन बाद पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली थी।

17 अप्रैल को हरिवंश नारायण सिंह को तीसरी बार निर्विरोध राज्यसभा का उपसभापति चुना गया। उन्हें बधाई देते हुए राघव चड्ढा ने अपनी पार्टी की स्थिति पर चुटकी ली।

उन्होंने सदन में कहा, "मैं जिस पार्टी से आता हूं, उसके मुख्य नेता (संजय सिंह) सदन में मौजूद नहीं हैं। मेरी पार्टी के नवनियुक्त उपनेता (अशोक कुमार मित्तल) भी उपस्थित नहीं हैं। मुझे हाल ही में उपनेता पद से हटाया गया है, लेकिन मैं सदन में मौजूद हूं"

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad