दैट गर्ल फेम परम का दूसरा गाना भी ट्रेंड में: मूसेवाला स्टाइल में गाया मेरा माही सॉन्ग मिलियन पार, प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया

ਮਨੋਰੰਜਨ Sat, 08 Nov 2025 01:49 PM


दैट गर्ल फेम परम का दूसरा गाना भी ट्रेंड में: मूसेवाला स्टाइल में गाया मेरा माही सॉन्ग मिलियन पार, प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया

https://youtu.be/SZQ0Kc-RNQw?si=CtSUekwbOB79Oilgदैट गर्ल से मशहूर हुई परम का नया गाना इस समय खूब ट्रेंड में है। Youtube से लेकर इंटरनेट की दुनिया में दूसरा गाना खूब धूम मचा रहा है। दैट गर्ल का दूसरा गाना 'मेरा माही' भी Trending पर है। इस गाने में सिद्धू मूसेवाला की झलक दिखाई देती है, क्योंकि इसे मूसेवाला स्टाइल में गाया गया है।  इस गाने को पंजाब के मोगा की रहने वाली 19 साल की लड़की परमजीत कौर उर्फ परम ने गाया है। जिस मजबूती और ठेठ अंदाज के साथ उन्होंने रैप किया है, इसे देख पूरा पंजाब वाह वाही कर  रहा है। इंडस्ट्री के लोग भी परम की खूब तारीफ कर रहे हैं। नए गाने के बोल और इसे गाने का तरीका दोनों ही काफी खूबसूरत है। इसी वजह से हर किसी को ये गाना इंप्रेस कर रहा है। लोगो के दिलो पर एक नई छाप छोड़ रहा है। परम ने ये गाना खुद लिखा और गाया है और कंपोज किया है। इस गाने के 2 दिन में ही यूट्यूब पर 5.85 लाख, इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन लोगों ने पसंद किया है। वहीं दैट गर्ल को यूट्यूब पर 16 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, परम ने दूसरे गाने मेरा माही के लिए खूब प्रैक्टिस की है, जिसकी वीडियो भी शेयर की है। दैट गर्ल परम ने मोगा साइफर के दोस्तों के साथ दूसरे गाने की प्रैक्टिस करती नजर आई है। वहीं इस गीत को म्यूजिक किसने दिया है इस बारे में परम ने कुछ भी नहीं जानकारी नहीं दी है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad