ਮਨੋਰੰਜਨ Sun, 26 Oct 2025 09:30 AM
दिग्गज बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन सतीश शाह हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 74 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 25 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में
आखिरी सांस ली। अभिनेता ने अपने काम से दर्शकों को चार दशक तक एंटरटेन किया है। 250 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहे
हैं। इन्होंने एक बार खुलासा किया था कि कैसे उनकी पर्सनालिटी में एक कमी थी, जिसके कारण लोग उन्हें एक एक्टर के अलावा, कुछ और समझने लगे थे।
उन्होंने बताया था, 'जब मैं FTII से आया था तो एक्टर्स को कुछ कैटगरी में
बांटा जाता था। और मैं एक ऐसा शख्स था, जो किसी कैटगरी
में बैठता ही नहीं था। एक कॉमेडियन बनने के लिए बहुत लंबा और गठीला था। विलेन के
लिए चेहरा बहुत सॉफ्ट था। और एक्टर के लिए मैं उस तरह से अच्छा नहीं दिखता था।
इसलिए मेरा स्ट्रगल बहुत बुरा था। लोग मुझे एक एक्टर के अलावा बाकी सब समझ लेते
थे।'
सतीश शाह ने कहा था, 'जबभी मैं लोगों
से मिलने जाता था तो लोग मुझे सिनेमैटोग्राफर, एडिटर या
डायरेक्टर समझ लेते थे। इसलिए ये मेरे खिलाफ काम करता था। अब जब लोग मुझसे पूछते
हैं कि मेरी पर्सनालिटी ने मेरी कैसे मदद की तो ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। उस वक्त
मेरी पर्सनालिटी ही मेरी कमी थी।'