7 साल की बच्ची की शुगर 900 पार, रामदेव के 2 नुस्खों से 69 पर आई, इकट्ठे कर लो नीम के पत्ते

ਐਦਾ ਵੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ Fri, 19 Sep 2025 01:04 PM


7 साल की बच्ची की शुगर 900 पार, रामदेव के 2 नुस्खों से 69 पर आई, इकट्ठे कर लो नीम के पत्ते

भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है क्योंकि यह शुगर के सबसे ज्यादा मरीज हैं। डायबिटीज एक साइलेंट किलर बीमारी है क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर को भीतर से नुकसान देती है और कई गंभीर बीमारियों का कारण बन जाती है।
तेजी से बदलता लाइफस्टाइल, खाने-पीने की गलत आदतें, जंक फूड और तनाव इसके मुख्य कारण हैं। जाहिर है जागरूकता की कमी और सही इलाज न मिल पाने के चलते स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। डायबिटीज का कोई पक्का इलाज नहीं है और जब शुगर हद से ज्यादा बढ़ने लती है, तो फिर दवाएं भी काम नहीं आती। कई बार डायबिटीज के मरीजों को इंसुलिन के इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं।
योग गुरु बाबा रामदेव अक्सर डायबिटीज की रोकथाम, कंट्रोल करने और इस भयंकर बीमारी से बचने के कई घरेलू उपाय साझा करते रहते हैं। उन्होंने एक वीडियो में बताया है कि एक छोटी बच्ची का शुगर लेवल 900 तक चला गया था लेकिन उस बच्ची ने उनके बताए उपायों पर काम किया और शुगर नीचे रहता है। चलिए जानते हैं बाबा रामदेव के डायबिटीज कंट्रोल करने के उपायों के बारे में।
सिर्फ सात साल की एक छोटी-सी बच्ची काशिकी डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। इतनी कम उम्र में इस बीमारी का सामना करना किसी भी परिवार के लिए बेहद कठिन होता है। बच्ची की मां का नाम तनुजा शर्मा है, जो हर पल अपनी बेटी की देखभाल में लगी रहती हैं। अप्रैल के महीने में जब बच्ची की शुगर की रिपोर्ट आई तो सब हैरान रह गए। उस वक्त उसका शुगर लेवल 918 यूनिट तक पहुंच गया था। यह बेहद खतरनाक स्थिति होती है, जिसमें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने और इमरजेंसी इलाज की जरूरत पड़ती है। डॉक्टरों ने बताया कि इतनी हाई शुगर के कारण बच्ची को बार-बार इंसुलिन की जरूरत पड़ी।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad