'जान्हवी से नजर नहीं हट पा रही, गजब लग रहीं', वरुण धवन संग 'सनी संस्कारी...' का नया गाना देख पब्लिक हुई बेहाल

ਮਨੋਰੰਜਨ Thu, 18 Sep 2025 04:50 PM


वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का नया गाना 'परफेक्ट' रिलीज़ हो गया है। फिल्म के पिछले गाने 'बिजुरिया' और 'पनवाड़ी' के बाद इस तीसरे गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के गाए इस गाने को लोग हर लिहाज से परफेक्ट मान रहे हैं।
इस गाने के रिलीज होते ही धूम मचती दिख रही है। लोग वरुण धवन और जान्हवी कपूर के डांस मूव्स और केमिस्ट्री के साथ ही इसे परफेक्ट एनर्जी, परफेक्ट वाइब और परफेक्ट बीट्स कह रहे हैं। इस गाने में गुरु रंधावा की मौजूदगी ने इसे चार चांद लगा दिया है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad