War 2 X Review: ऋतिक की ‘वॉर 2’ को दर्शकों ने बताया- ब्लॉकबस्टर; जूनियर एनटीआर के एंट्री सीन का उड़ा मजाक

ਮਨੋਰੰਜਨ Thu, 14 Aug 2025 04:03 PM


ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ था, अब रिलीज के बाद फैंस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए पहुंच गए। फिल्म देखने के बाद अब फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। कुछ दर्शक जहां फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ को ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच एक्शन काफी पसंद आ रहा है।

ऋतिक-जूनियर एनटीआर की परफॉर्मेंस को बताया पावरहाउस

एक यूजर ने ऋतिक और जूनियर एनटीआर की परफॉर्मेंस को पॉवरहाउस परफॉर्मेंस बताया है। साथ ही इन दोनों को फिल्म की आत्मा करार दिया है। इसके अलावा यूजर ने कियारा, अनिल कपूर और आशुतोष राणा के काम की भी तारीफ की है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad