ਮਨੋਰੰਜਨ Tue, 29 Jul 2025 01:50 PM
भोगपुर हेडलाइन - पेंडोरा की दुनिया एक बार फिर दिल और दिमाग पर छा जाने की तैयारी में है। जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब ढाई मिनट का यह ट्रेलर ऐसा है, जिसे आप देखना शुरू करते हैं, तो बस देखते रह जाते हैं। नीले रंग वाले नावी की दुनिया में इस बार लड़ाई अस्तित्व बचाने की है। यह फिल्म इसी साल 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'अवतार' फ्रैंचाइजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लिहाजा, इस तीसरी किस्त का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहा है। मेकर्स ने इस बार भी विजुअल्स, VFX और रंगों से पर्दे पर ऐसी दुनिया उकेरी है, जो अपनी खूबसूरती से मन मोह लेती है। लेकिन इस बार इस साइंटिफिक-फिक्शन की दुनिया में आग और राख का भी मेल है। हालांकि, फैंस उस समय हैरान रह गए, जब ट्रेलर की आधिकारिक रिलीज से कुछ घंटे पहले ही यह लीक भी हो गया।