ਮਨੋਰੰਜਨ Sat, 26 Jul 2025 05:02 PM
https://www.instagram.com/reel/DMaaia4Trxz/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' की धूम थिएटरों में खूब गूंज रही है। मोहित सूरी की इस फिल्म को देखकर निकलने वाला हर शख्स इन उम्दा कलाकारों पर फिदा है। वहीं सबसे बड़ी बात कि मेकर्स इस शानदार लव-स्टोरी के लिए शायद हर दिल शुक्रिया कह रहा है, जिसकी उम्मीद फिल्म देखने वालों ने बॉलीवुड से छोड़ ही दी थी। 8 दिन पहले रिलीज हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये लव स्टोरी हर किसी को इमोशनल कर रही है। वहां इन सबकी वजह से फिल्म की कमाई भी बम्पर हो रही है लेकिन एक जगह मामला फंस गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर जो इन दिनों ड्रामा दिख रहा है, उसे देखकर कई लोगों को ये चांद में धब्बे की तरह लगने लगा है। यानी काफी लोगों को मानना है कि ये पीआर स्टंट है जिसने फिल्म को इमेज को धूमिल कर दिया है।https://www.instagram.com/reel/DMaaia4Trxz/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
इसमें कोई दो राय नहीं कि 'सैयारा' में वो जादू है जो दर्शकों को इमोशनल करती है। ये उस एहसास को गुदगुदाती है जिससे गुजरना हर दिल चाहता है। लेकिन जिस तरह की नौटंकी आज अलग-अलग शहरों के सिनेमाघरों में दिख रही है, उसे देखकर ही लोग सवाल करने लगे हैं कि क्या ये पीआर स्टंट्स का हिस्सा है?