ਮਨੋਰੰਜਨ Thu, 24 Jul 2025 08:56 AM
अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसकी चर्चा हो रही है। एक तरफ अजय देवगन की कॉमेडी है तो दूसरी तरफ, संजय मिश्रा, जिन्होंने मजमा ही लूट लिया है। इस बार फिल्म में एक्शन और इमोशन के साथ-साथ कन्फ्यूजन का भरपूर डोज है। करीब 12 सितारों से सजी 'सन ऑफ सरदार 2' को देख फैंस हंसी से लोटपोट हो गए हैं।
'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर देख फैंस का कहना है कि यह फिल्म सुपरहिट होगी। वो अजय देवगन की कॉमेडी और वन लाइनर्स की तारीफ कर रहे हैं।
'सन ऑफ सरदार 2' के इन डायलॉग्स की चर्चा, 'बॉर्डर' वाला सीन छाया
'सन ऑफ सरदार 2' के ट्रेलर में कुछ डायलॉग्स भी हैं, जिन्हें सुनकर लोगों की हंसी छूट रही है। एक जस्सी बने अजय देवगन का डायलॉग है- हाए रब्बा, बेबे तो फोल्ड हो गई।' एक और है, 'कदी हंस भी लिया करो।' वहीं संजय मिश्रा के डायलॉग को सुनकर तो सब लोट-पोट हुए जा रहे हैं। एक और डायलॉग की चर्चा है- बोटल के ढक्कन पे मक्खी बैठी थी, रगड़ कर रख दिया जट्ट ने।' यूट्यूब से लेकर X पर फैंस ट्रेलर देख खूब कमेंट कर रहे हैं।
'बेबे तो फोल्ड हो गई'
'सन ऑफ सरदार 2' में मुकुल देव को देख फैंस भावुक
'सन ऑफ सरदार 2' को अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है, और इसी नाम की 2012 में आई फिल्म का सीक्वल है। यह मुकुल देव की आखिरी फिल्म है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका 23 मई, 2025 को निधन हो गया। ट्रेलर में मुकुल देव को देख फैंस भावुक हो गए। फैंस ने कहा कि कोई इस फिल्म की बुराई नहीं करेगा, यह मुकुल देव को ट्रिब्यूट है।