Fact Check: फरिश्ते की तरह पहुंचकर मोर ने बचाई मासूम बच्चे की जान? जानिए वायरल वीडियो का सच

ਐਦਾ ਵੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ Wed, 26 Mar 2025 05:58 PM


Fact Check: फरिश्ते की तरह पहुंचकर मोर ने बचाई मासूम बच्चे की जान? जानिए वायरल वीडियो का सच

नई दिल्ली: एक छोटे से बच्चे और मोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा सड़क के बीचोंबीच आकर बैठ गया है और उसके साइड से कई गाड़ियां गुजर रही हैं। तभी अचानक वहां एक मोर आता है और बच्चे के पास खड़े होकर गाड़ियों से उसे बचाता है। कुछ देर बाद वह बच्चे को सड़क किनारे लेकर जाता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मोर ने बच्चे की जान बचा ली। सजग टीम की पड़ताल में यह वीडियो एआई जेनरेटेड पाया गया।

क्या है वीडियो का सच?

शेयर किए जा रहे इस वीडियो को ध्यान से देखने पर कई जगह बच्चा और मोर अजीब तरीके से नजर आ रहे हैं। शुरुआत में बच्चा किसी गुड्डे की तरह दिख रहा है। वहीं, कई जगहों पर मोर का एक पैर गायब दिख रहा है। सड़क पर चल रही गाड़ियों के पहिए भी असामान्य दिख रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि इस वीडियो को एआई की मदद से तैयार किया गया
Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad