ਖੇਡ Sat, 22 Mar 2025 02:31 PM
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटी-सी बच्ची के वीडियो ने गदर मचा दिया है, जो क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो में एक 6 साल की पाकिस्तानी बच्ची क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रही है, जिसमें वो बल्लेबाजी करते हुए शानदार पुल शॉट खेल रही है।
महज 6 साल की बच्ची को इतने तगड़े शॉट लगाते देख क्रिकेट फैंस हैरान हो गए हैं और अब उसकी तुलना लोग इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा से कर रहे हैं। रोहित शर्मा क्रिकेट जगत में अपने दमदार पुल शॉट के लिए जाने जाते हैं।वीडियो में एक आदमी घर के एक कमरे में बच्ची को प्लास्टिक की बॉल से गेंदबाजी करते दिखाई दे रहा है, जिस पर बच्ची एक के बाद तगड़े शॉट्स जड़ रही है। 6 साल की उम्र में इतनी धमाकेदार बल्लेबाजी कर रही लड़की ने वाकई में लोगों के होश उड़ा कर रख दिए हैं। बच्ची के पुल शॉट मारने का अंदाज काफी हद तक भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा से मिलता-जुलता है।https://x.com/RichKettle07/status/1902354425559314770