ਮਨੋਰੰਜਨ Fri, 21 Mar 2025 02:08 PM
जाह्नवी कपूर की गिनती बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश यंग एक्ट्रेसेस में होती है। हसीना ने जब से फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया है, उनका स्टाइल साल दर साल और भी स्टनिंग और क्लासी होता जा रहा है। तभी तो चाहे उनका देसी लुक या फिर वेस्टर्न, उनका फैशनेबल अंदाज अच्छे-अच्छों को मात दे जाता है। अब हसीना क्रिस्टल वाला गाउन पहनकर छा गई हैं। जिसमें उन्हें देखकर कोई नजरें हटा ही नहीं पाया।
दरअसल, जाह्नवी हाल ही में शोशा रील अवॉर्ड्स 2025 में पहुंचीं। जहां रेड कार्पेट पर क्रिस्टल एम्बेलिश्ड गाउन में उनके सामने सबका स्टाइल धरा का धरा रह गया। जिसे पहन उन्होंने न सिर्फ एक से बढ़कर एक किलर पोज दिए, बल्कि इसे स्टाइल भी खूबसूरती के साथ किया। जिससे उनका ये लुक अब हर जगह छाया हुआ है।
गाउन को गौरव की सिग्नेचर कॉरसेट लाइन और कॉस्मिक इन्फर्नो एम्ब्रॉयडरी के साथ डिजाइन किया गया है। जिसे बनाने में 7 कारीगरों के 400 घंटे का समय लगा है। जिस पर बारीकी से 35,000 क्रिस्टल को ऐसे लगाया गया है कि ये ढेर सारा शाइन और ब्लिंग लेकर आ रहे हैं। वहीं, डिजाइनर का कहना है कि आउटफिट ताकत और शक्ति को सेलिब्रेट करती है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @janhvikapoor)