ਐਦਾ ਵੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ Wed, 15 Jan 2025 04:18 PM
Reel बनाने वाले ज्यादातर यूजर्स की पहली पसंद सिंगिंग या डांसिंग ही होती है। लेकिन हर कोई यह करके फेमस नहीं हो पाता है। क्योंकि इंटरनेट की जनता तक हर Reel या पोस्ट नहीं पहुंच पाती है। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक साड़ी पहनकर डांस करने वाले व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी शुरुआत देखकर ही लोगों का माथा चकरा जाता है।
फिर भी उसे डांस करता देखने के लिए लोग पूरी वीडियो देखते है। यही नहीं कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स डांसर की वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि बहुत अच्छा डांस करते हो। बस चेहरा मत दिखाना। वहीं कई लोग सिर्फ उसके डांस के लिए ही तारीफ करते नजर आ रहे हैं।इस वीडियो में शख्स को साड़ी पहनकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में साड़ी पहना हुआ व्यक्ति ‘मोहन में तो पागल होगी’ गाने पर डांस करता है। वह हरे रंग की प्रिंटेड साड़ी में घूंघट लिए और मंगलसूत्र पहने किसी शादीशुदा महिला की तरह ही डांस करता है। लेकिन क्लिप की शुरुआत में ही उसका चेहरा दिखने से उसका राज खुल जाता है।https://www.instagram.com/reel/DEjgvmApwZy/?utm_source=ig_web_button_share_sheet