ਐਦਾ ਵੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ Sat, 11 Jan 2025 01:36 PM
सांप भले ही कितना जहरीला या खतरनाक क्यों न हो। लेकिन नेवले के सामने एक बार के लिए उसकी भी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। बाहर से भले ही वह उससे लड़ने के लिए फन फैलाता हो। लेकिन सांप को नेवले के शिकंजे में फंसने का डर भी होता है। ऐसे में सांप अक्सर नेवले से लड़ना अवॉइड ही करता है। मगर जब कोई विकल्प नहीं बचता, तो वह फिर उससे भिड़ना ही उचित समझता है।
इंटरनेट पर भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नेवला सांप को दौड़ाए हुए है और पकड़-पकड़कर पीट रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी सांप उससे बचकर इधर-उधर भागता हुआ नजर आ रहा है। वह उससे सीधे भिड़ने से बचता हुआ नजर आ रहा है। सांप और नेवले की इस लड़ाई को देखने वाले यूजर्स बेचैन सांप की साइड लेते हुए भी नजर आ रहे हैं।इस वीडियो में नेवला जैसे ही सांप को देखता है तो वह उसे खाने के चक्कर में उसका पीछा करना शुरू कर देता है। सांप भी अपनी जान-बचाने के लिए क्लिप में इधर-उधर भागता नजर आता है। जब एक-दो बार सांप नेवले के शिकंजे में आ भी जाता है। फिर भी वह खुद को किसी तरह उससे आजाद करके भागता है। लेकिन बदमाश नेवला अपनी हरकत से बाज नहीं आता और नन्हे सांप को लगातार परेशान करता है।
हो सकता है कि सांप जहरीला भी हो। लेकिन नेवले के सामने उसकी एक नहीं चलती है। करीब 44 सेकंड की इस क्लिप के अंत में जब सांप अपने बिल की ओर भागने लगता है। तो नेवला वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ता है। वह बिल में भी उसके पीछे जाता है। इसी के साथ यह वीडियो भी खत्म हो जाती है। यूजर्स ने भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट किया है।https://www.instagram.com/reel/DEVBVpuzL94/?utm_source=ig_web_button_share_sheet