ਐਦਾ ਵੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ Sat, 11 Jan 2025 01:34 PM
हर शेर पर एक सवा शेर होता है। लेकिन इस बार एक तेंदुए पर पहाड़ी कुत्ता भारी पड़ा है। न सिर्फ वो तेंदुए पर भारी पड़ा है। बल्कि बेचारे तेंदुए दिन में तारे दिखा दिए है। सोशल मीडिया पर तेंदुए और पहाड़ी कुत्ते की लड़ाई का वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें पहाड़ी कुत्ता तेंदुआ की सारी हेकड़ी निकाल देता है। उसके सामने लेपर्ड 1 सेकंड भी नहीं टिक पाता है। पहाड़ी कुत्तों को खतरनाक समझा जाता है।
हालांकि, उनके नस्ल की गुणवत्ता, उनके माता-पिता की वंशावली पर निर्भर करती है। इस पहाड़ी कुत्ते को भोटिया कुत्ते भी कहते है। यह हिमालयी शीपडॉग की एक प्रजाति है। जिसे वफादार, ताकतवर, और शांत स्वभाव का समझा जाता है। लेकिन यह जितने शांत होते है, टाइगर और लेपर्ड जैसे जानवरों को देखकर उतने ही आक्रमक हो जाते है। वायरल वीडियो में आपको इस कुत्ते का खूंखार रूप देखने को मिलेगा।इस वीडियो में चैन से बंधे एक पहाड़ी कुत्ते को लेपर्ड से भिड़ते हुए देखा जा सकता है। इस पूरी क्लिप में यह कुत्ता एक बार भी तेंदुए को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता। जैसे ही तेंदुआ फाइट बैक करने की कोशिश करता है, वह उसे और बुरी पटखनी देता है। करीब 17 सेकंड में यह कुत्ता, तेंदुए को कई बार उठा-उठाकर पटकता है।