ट्रांसफॉर्मर में लग गई आग तो पानी से ही बुझाने लगे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इससे अच्छा तांत्रिक बुला लेते!

ਐਦਾ ਵੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ Sat, 11 Jan 2025 01:33 PM


ट्रांसफॉर्मर में लग गई आग तो पानी से ही बुझाने लगे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इससे अच्छा तांत्रिक बुला लेते!

कई बार ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं कि लोग सोचने-समझने की स्थिति में नहीं रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी यही मानेंगे कि पढ़ा लिखा क्या कोई भी इंसान होश में ऐसी गलती नहीं करेगा। दरअसल, इस वीडियो में आप देखेंगे कि ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लगी हुई है। आग की लपटें काफी ऊंची हैं और यह देखने में भी काफी भयावह है।

ऐसी स्थिति में लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके आग बुझाने का तरीका देखकर आप भी सिर पकड़कर बैठ जाएंगे। हुआ ये कि लोग ट्रांसफॉर्मर में लगी आग को बुझाने के लिए लोग पानी का सहारा ले रहे हैं। अब जाहिर सी बात है कि ये देखकर किसी का भी सिर चकरा जाएगा। वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही पानी फेंका जाता है आग की लपटें और भी अधिक तेज हो जाती है। इस वीडियो को 9 जनवरी को X के हैंडल @Anika_Pan पर शेयर किया गया है।https://x.com/Anika_Pan/status/1877298520216269261?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1877298520216269261%7Ctwgr%5Ee83693a141369c6d01a2bc991778d8a39cafadeb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fviral%2Fomg-news%2Fviral-video-of-people-trying-to-extinguish-transformer-with-water%2Farticleshow%2F117117967.cms

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad