सोनू सूद के नाम नया रिकॉर्ड! 500 छात्रों ने बनाया 390 फीट का कटआउट, 'फतेह' की रिलीज से पहले राम चरण को पछाड़ा

ਐਦਾ ਵੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ Tue, 07 Jan 2025 01:56 PM


सोनू सूद के नाम नया रिकॉर्ड! 500 छात्रों ने बनाया 390 फीट का कटआउट, 'फतेह' की रिलीज से पहले राम चरण को पछाड़ा

एक्टर सोनू सूद अपनी अपकमिंग फिल्म 'फतेह' 10 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी का प्रमोशन वह जोरों-शोरों से कर रहे हैं। अब उनके स्टूडेंट्स फैंस ने शोलापुर में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जिसका वीडियो एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और देख हर कोई हैरान है। तारीफ कर रहा है। बता दें कि दिसंबर, 2024 में साउथ एक्टर राम चरण का भी एक कटआउट फैंस ने बनाया था जो कि 256 फीट का था। ऐसे में सोनू सूद ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है।दरअसल, सोनू सूद का 390 फीट का कटआउट 500 स्टूडेंट्स लेकर मैदान में नजर आ रहे हैं। एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए फैंस ने ऐसा किया है। इन छात्रो ने एक्टर के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए उनकी फिल्म के रिलीज से पहले ये नया रिकॉर्ड बनाया और सोशल मीडिया पर सबको चौंका दिया है।https://www.instagram.com/reel/DEg3SXDz0ta/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad