ਰਾਸ਼ਟਰੀ Thu, 11 Jun 2026 11:04 AM
भोगपुर हैडलाइन : रियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी से विवाद की खबरों और कोर्ट के आदेश के बाद पति वीर साहू ने बुधवार को रील पोस्ट की है। इसमें उनके सिर पर एक व्यक्ति पगड़ी बांध रहा है और वह मुस्कुरा रहे हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक में नुसरत फतेह अली खां की गजल आंख उठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली चल रही है।
रिश्तों में दरार के बाद सास-ससुर ने साधी चुप्पी
गायिका सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्तों में आई दरार के बाद सपना के सास-ससुर ने पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने पारिवारिक विवाद और कोर्ट केस को लेकर मीडिया या जनता के सामने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। हांसी के गांव मदनहेड़ी से ताल्लुक रखने वाले वीर गानों, देसी लाइफस्टाइल और बेबाक बयानों के वीडियो व पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं।