भोगपुर हैडलाइन- बरेली में आईवीआरआई के संविदाकर्मी जितेंद्र यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव फंदे पर लटका होने से शुरू में आत्महत्या का मामला मानकर परिवार ने पुलिस को सूचना दी और पत्नी ज्योति व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। प्रेम-विवाह के दो महीने बाद हुई हत्या की वजह पर जांच की जा रही है। सोमवार सुबह इटावा के थाना ऊसरहार के गांव भाऊपुरा निवासी अजय कुमार ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि उनका भाई 33 वर्षीय जितेंद्र आईवीआरआई में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था। संपत्ति हड़पने के लिए जितेंद्र को प्रेमजाल में फंसाया