ਮਨੋਰੰਜਨ Sat, 10 Jan 2026 02:28 PM
भोगपुर हैडलाइन : शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीजर सामने आ गया है। मेकर्स ने एक दिन पहले फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। इसमें शाहिद कपूर खूंखार अंदाज में नजर आ रहे थे। इसके साथ ही मेकर्स ने इसके टीजर की घोषणा की थी। अब टीजर सामने आया है, जिसमें शाहिद एक बार फिर बिल्कुल अलग और खूंखार अंदाज में नजर आए हैं।
बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए शाहिद
शरीर पर कई सारे टैटू, सिर पर हैट और हाथ में बंदूक, शाहिद का अंदाज इस टीजर में बिल्कुल जुदा नजर आया है। जो फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ाता है। टीजर की शुरुआत एक क्रूज से होती है, जहां शाहिद कपूर सिर पर हैट लगाए शर्टलेस अंदाज में नजर आते हैं। इसके बाद वो टीजर में बंदूक चलाते, खून बहाते, खून से लथपथ और अंत में रोमांटिक अंदाज में भी नजर आते हैं। पूरे टीजर में बैकग्राउंड में रेट्रो अंदाज का एक संगीत भी बजता सुनाई देता है। टीजर देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि विशाल भारद्वाज एक बार फिर कुछ अलग और हटकर ला रहे हैं। इतना साफ है कि 1 मिनट 35 सेकंड के इस टीजर से फिल्म की कहानी के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।